अभाविप दुमका ने किया नगर इकाई का पुनर्गठन
अभाविप दुमका ने किया नगर इकाई का पुनर्गठन  
झारखंड

अभाविप दुमका ने किया नगर इकाई का पुनर्गठन

Raftaar Desk - P2

दुमका, 11 नवंबर (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थानीय कार्यालय दुमका में बुधवार को एक दिवसीय नगर अभ्यास वर्ग सह नगर इकाई पुनर्गठन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सह मंत्री मनोज सोरेन उपस्थित रहे। मौके पर विश्वविद्यालय सह संयोजक सौरभ सिन्हा, जिला संयोजक आदित्य रावत, प्रदेश कार्यकरणी सदस्य अमन राज, तपेश मिर्धा, खुशी सचदेव एवं प्रदेश सह मंत्री मनोज सोरेन ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की। मनोज सोरेन ने कहा कि विद्यार्थी परिसद विपरीत परिस्थितियों में देश की समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती है। सौरभ सिन्हा ने कहा कि परिसद एक संगठन ही नहीं बल्कि एक परिवार है, जो हमेशा छात्रों के हित में खड़ा रहता है। चुनाव प्रभारी विभाग संगठन मंत्री बबन बैठा ने 2020- 2021 नवचयनित इकाई की घोषणा की। इसमें नगर अध्यक्ष प्रो. शशि शेखर दास एवं नगर मंत्री विक्की कुमार को मनोनयन किया गया। नगर सह मंत्री वैभव सिंह, कुमार गौरव, मनीषा कुमारी, सोनी कुमारी एवं गणेश मुर्मू को मनोनीत किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ नीरज/ वंदना-hindusthansamachar.in