yuva-morcha-activists-raised-funds-for-shri-ram-temple
yuva-morcha-activists-raised-funds-for-shri-ram-temple 
झारखंड

श्रीराम मंदिर के लिए युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया निधि संग्रह

Raftaar Desk - P2

खूंटी, 26 फरवरी (हि.स.) । अयोध्या मे प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा की खूंटी जिला समिति द्वारा निधि समर्पण राशि का संग्रहण किया गया। मौके पर मोर्चा के जिलाध्यक्षस राजेश महतो ने कहा कि हम सभी को मिलकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अयोध्या में बनने वाले भव्य मंदिर में सहयोग करना चाहिए। अभियान में जिलाध्यक्ष राजेश महतो उपाध्यक्ष सत्यम मिश्रा, महामंत्री किशोर बड़ाईक, मंत्री मनीष कुमार एवं विकास मिश्रा कार्यालय मंत्री चेपा मुंडा, मीडिया प्रभारी मुकेंद्र साहू एसोशल मीडिया प्रभारी अमित कुमार, ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष सुकेन्दर महतो आदि कार्यकर्ता शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल