woman-injured-in-kerosene-blast-directed-to-provide-compensation-to-dependents
woman-injured-in-kerosene-blast-directed-to-provide-compensation-to-dependents 
झारखंड

केरोसिन ब्लास्ट में घायल महिला की मौत, आश्रित को मुआवजा उपलब्ध कराने का निर्देश

Raftaar Desk - P2

रांची, 09 मार्च (हि. स.)। झारखंड के हजारीबाग जिले में केरोसिन ब्लास्ट में घायल महिला उर्मिला मसोमात की मौत मंगलवार को रिम्स में हो गई। इस घटना की जानकारी विधानसभा सत्र के दौरान जैसे ही कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को मिली। उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी। मुख्यमंत्री ने अविलंब मुख्य सचिव को घटना के संबंध में उचित करवाई के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने घटना के तुरंत बाद आपदा के तहत मिलने वाले मुआवजे को अविलंब देने के निर्देश दे दिए है। वहीं बादल की टीम ने घटना के तुरंत बाद रिम्स पहुंचकर उर्मिला मसोमात के शव का पोस्टमाटम करा कर एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उनके पैतृक गांव भेजने का काम किया। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता इस मौके पर परिजनों को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई एवं उन्हें घर तक पहुंचाने में एंबुलेंस की व्यवस्था भी कराया। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने दी। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण