west-singhbhum-district-election-officers-to-be-honored-for-outstanding-work
west-singhbhum-district-election-officers-to-be-honored-for-outstanding-work 
झारखंड

उत्कृष्ट कार्य के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी किए जाएंगे सम्मानित

Raftaar Desk - P2

रांची, 21 जनवरी (हि.स.)। पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला उपायुक्त अरवा राजकमल को 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रांची में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी को यह सम्मान मतदाता सूची के सुधार के क्षेत्र में ईआरओ नेट के अनुसार उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया जाएगा। उक्त निर्णय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी -सह- सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया है तथा इसी विषय पर सिमडेगा जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त एवं मतदाता सूची में सुधार के क्षेत्र में कार्य करने वाले अन्य पदाधिकारीध्कर्मियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार /वंदना-hindusthansamachar.in