two-projects-approved-in-jharkhand-under-khelo-india-scheme
two-projects-approved-in-jharkhand-under-khelo-india-scheme 
झारखंड

खेलो इंडिया योजना के तहत झारखंड में दो परियोजनाएं स्वीकृत

Raftaar Desk - P2

रांची, 04 फरवरी (हि.स.)। रांची के सांसद संजय सेठ ने गुरुवार को लोकसभा में खेल अवसंरचना से संबंधित सवाल तारांकित प्रश्न में उठाया। सेठ ने पूछा कि युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा झारखंड में मूलभूत खेल अवसंरचना की स्थापना करने के लिए क्या उपाय किए गए हैं। विगत तीन वर्षों में चालू वित्तीय वर्ष सहित केंद्र सरकार के द्वारा राज्य क्षेत्रों को कितनी धनराशि आवंटित की गई है। इससे संबंधित जानकारी उन्होंने लोकसभा में युवा एवं खेल मंत्रालय से मांगी। इस सवाल के जवाब में केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने जवाब दिया कि खेल राज्य का विषय है और इसकी अवसंरचना का निर्माण राज्य के अधिकारों में आता है। इसके लिए राज्य सरकार को काम करना होता है। केंद्र की सरकार खेल अवसंरचना में कमियों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की पूर्ति करती है। इसके अतिरिक्त खेलो इंडिया स्कीम के तहत झारखंड में दो खेल और संरचनाएं स्वीकृत हैं। जवाब में बताया गया कि इन दो संरचनाओं के लिए केंद्र सरकार ने झारखंड राज्य को खेलो इंडिया के तहत 650 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत की है। इसमें हजारीबाग के एसटीसी में हॉकी और फुटबॉल मैदान का उन्नयन कार्य शामिल है। इसके अतिरिक्त आईआईटी धनबाद में 12 बोर्ड के साथ बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम का निर्माण होना है। इन दोनों कार्यों में हजारीबाग का कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि धनबाद का कार्य अभी अनुदान ग्राही स्वीकृति की प्रतीक्षा में है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in