Tribute paid to CPI leader Khagendra Thakur
Tribute paid to CPI leader Khagendra Thakur 
झारखंड

भाकपा नेता खगेंद्र ठाकुर काे दी गई श्रद्धांजलि

Raftaar Desk - P2

रांची, 14 जनवरी (हि.स.)। भाकपा के वरीय नेता व वाम आंदोलन के प्रमुख बौद्धिक नेता डॉ खगेन्द्र ठाकुर को उनकी पहली पुण्यतिथि पर गुरुवार को पार्टी राज्य कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गयी। मौके पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत राज्य कार्यालय सचिव अजय कुमार सिंह ने पुष्पांजलि देकर की। इस मौके पर राज्य परिषद सदस्य सह कार्यालय सचिव ने उनके बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि डॉ ठाकुर जनता के शब्दों में जनता के मुद्दे पर जनता के लिए लिखते थे। यह विचारधारा उन्हें मार्क्सवाद से गहन अध्यन से विकसित हुआ। जुल्म और मजदूर वर्ग के लिए लगातार लेख लिखते रहे और लोगो में बौद्धिक चेतना जगाते रहे। उमेश नजीर ने अपने संस्मरण को बताया और कहा कि वे बहुत ही सजग और सहज मार्क्सवादी विद्वान थे। कार्यक्रम में फरज़ाना फ़ारूक़ी, जयंत पांडेय, श्यामल चक्रवर्ती, राहुल, राजेश, राजेश यादव व गिरधारी पाठक ने अपने विचार व्यक्त किये। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास-hindusthansamachar.in