Tribal Maha Kumbh Mela to be held in Palamu from 11 and 12 February
Tribal Maha Kumbh Mela to be held in Palamu from 11 and 12 February 
झारखंड

पलामू में 11 व 12 फ़रवरी से लगेगा आदिवासी महाकुंभ मेला

Raftaar Desk - P2

मेदिनीनगर, 23 जनवरी (हि.स.)। मेदिनीनगर सदर प्रखंड के दुबियाखांड में दो दिवसीय आदिवासी महाकुंभ मेला 11 व 12 फ़रवरी को होगा। इसकी जानकारी देते हुए मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचन्द्र सिंह ने बुधवार को बताया कि आदिवासी विकास मेला का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा कराए जाने की तैयारी है। इसके लिए मेला उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मेले में पूर्व की भांति इस वर्ष भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में विभिन्न विभाग के दर्जनों स्टॉल लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, बैंक समेत दर्जनों विभाग के स्टॉल आकर्षण का केंद्र होगा। विधायक रामचन्द्र सिंह ने कहा कि राजा मेदिनी राय की याद में लगने वाला मेला आदिवासियों की पहचान के साथ एक संस्कृति भी है। गौरतलब है कि दुबियाखाड़ मेला की शुरुआत 1996 में राजा मेदिनी राय की याद में की गई थी। उस वक्त से यह मेला हर वर्ष 11 फरवरी को आयोजित किया जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in