tobacco-is-fatal-people-need-to-be-aware-against-it-principal
tobacco-is-fatal-people-need-to-be-aware-against-it-principal 
झारखंड

तंबाकू जानलेवा है, इसके खिलाफ लोगों को जागरूक होना जरूरी: प्राचार्य

Raftaar Desk - P2

-उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत बिरसा काॅलेज में जागरूकता अभियान खूंटी, 02 फरवरी (हि.स.)। जिला स्वास्थ्य समिति के तत्ववाधान में मंगलवार को बिरसा कॉलेज खूंटी में उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें छात्रों में एनएसएस के कैडेट्स ने भाग लिया। काॅलेज के प्राचार्य डॉ अजित महतो ने तंबाकू के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए बताया कि मुंह में कैंसर का सबसे बड़ा कारण तंबाकू है। इसे प्रयोग से हार्ट अटैक सहित अन्य बीमारियों को जन्म लेती है। डाॅ महतो नेे कहा कि तंबाकू जानलेवा है। हमें अधिक जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करना होगा। सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार ने कहा कि पूरे भारत देश में प्रति वर्ष 13 लाख लोगों की मौत तंबाकू से होती है। मानव शरीर में होने वाले दुष्प्रभाव और बीमारियों के संबंध में डाॅ कुमार ने विस्तृत जानकारी दी। मौके पर फिजियोथेरेपिस्ट वीररसिंह पूर्ति ए रोहित, एनएस पदाधिकारी डॉ पुष्पा सुरीन, डॉ चन्द्र किशोर भगतए प्रो जे नागए डॉ अभिषेक सहित अन्य उपस्थि थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल-hindusthansamachar.in