the-metropolitan-congress-will-deal-with-the-problems-related-to-the-land
the-metropolitan-congress-will-deal-with-the-problems-related-to-the-land 
झारखंड

महानगर कांग्रेस जमीन संबंधी हो रही परेशानियों को देखते हुए उसके निपटारा करेगी

Raftaar Desk - P2

रांची, 02 फरवरी (हि. स.)। रांची महानगर अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्रखंडों में आम जनता को जमीन संबंधी हो रही परेशानियों को देखते हुए उसके निपटारे के लिए विभिन्न प्रखंड अध्यक्षों एवं महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय पांडेय ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस की ओर से गठित समिति के रांची महानगर के प्रभारी विजय यादव उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि जमीन संबंधी समस्याओं के निदान के लिए विभिन्न प्रखंडों में कैंप लगाकर आम शहरियो तथा जनता से उनकी समस्याओं का ब्यौरा एकत्रित किया जाएगा। तथा अपने स्तर से अधिकारियों से मिलकर कार्यकर्ताओं द्वारा समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिन समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं हो पाएगा। उनकी एक सूची बनाकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को सौंपी जाएगी, ताकि राज्य स्तर पर उनका निराकरण किया जाए। कैंप के आयोजन के पूर्व पंपलेट तथा अन्य माध्यमों से जनता को जागरूक कर यह बताने का प्रयास किया जाएगा कि कांग्रेस पार्टी उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर है और विभिन्न प्रखंडों में तिथिवार आयोजन आयोजन की भी जानकारी जनता को पंपलेट के माध्यम से दी जाएगी ताकि जनता अपनी जमीन संबंधी समस्याओं को तिथि एवं समय पर अधिकारियों के समक्ष कैंप मे उपलब्ध करा सके। मौके पर प्रभारी विजय यादव ने कहा कि पूरे झारखंड में आम जनता अपनी जमीन की समस्याओं को लेकर दिन प्रतिदिन प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते रहते हैं, जिसके कारण उन्हें मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कांग्रेस जनता की इन समस्याओं को अच्छी तरह समझ सकती है और इसके लिए एक बेहतर प्रयास वर्तमान झारखंड सरकार में कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in