the-first-phase-of-the-e-auction-process-is-completed
the-first-phase-of-the-e-auction-process-is-completed 
झारखंड

ई ऑक्शन प्रक्रिया का पहला चरण संपन्न

Raftaar Desk - P2

रांची, 09 मार्च (हि. स.)। रांची स्मार्ट सिटी की ओर से मंगलवार को आमंत्रित ई ऑक्शन प्रक्रिया का पहला चरण संपन्न हो गया है। इस चरण में कुल 51 प्लॉट पर ई ऑक्शन के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया गया था। लेकिन कड़ी शर्तों के कारण पहले चरण में कुल नौ प्लॉट पर ही सफलतापूर्वक ई ऑक्शन संपन्न हो पाया। अन्य बाकी बचे प्लॉट के लिए ई ऑक्शन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी लैंड एलोकेशन रूल के मुताबिक किसी भी प्लॉट के ऑक्शन के लिए यह जरूरी है कि उस प्लॉट के लिए निर्धारित शर्तों में क्वालीफाई होने के बाद एक प्लॉट पर कम से कम तीन या तीन से ज्यादा बिडर होने चाहिए। छह आवासीय प्लॉट और तीन मिक्स यूज़ प्लॉट्स मिलाकर लगभग 58 एकड़ जमीन का ई ऑक्शन संपन्न हो चुका है। जिसमें स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन रांची को लगभग 410 करोड़ रुपए राजस्व के रूप में प्राप्त होगा। देश के 100 शहरों में भोपाल के बाद रांची दूसरा स्मार्ट सिटी है जिसके द्वारा बाजार से इतनी बड़ी राशि पहले चरण में ही राजस्व के रूप में प्राप्त की गई है जबकि मात्र नौ प्लॉट्स का ही अब तक ऑक्शन हो पाया है। इससे पहले भोपाल ने भी लगभग ढाई सौ करोड़ रूपया अपने एसेट से राजस्व के रूप में बाजार से प्राप्त किया था। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण