speaker-knows-the-well-being-of-the-mla
speaker-knows-the-well-being-of-the-mla 
झारखंड

स्पीकर ने विधायक का हालचाल जाना

Raftaar Desk - P2

रांची, 20 मार्च (हि.स.)। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रविंद्र नाथ महतो ने शनिवार को रिम्स में इलाजरत पूर्व विधायक विष्णु भैया से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। महतो ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक विष्णु भैया का इलाज रिम्स में चल रहा है। वह कई दिनों से बीमार हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ कृष्ण/चंद्र