simon-marandi39s-shortage-will-always-be-missed-hemant-soren
simon-marandi39s-shortage-will-always-be-missed-hemant-soren 
झारखंड

साइमन मरांडी की कमी हमेशा खलेगी : हेमंत सोरेन

Raftaar Desk - P2

रांची, 13 अप्रैल ( हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं लिट्टीपाड़ा से पूर्व विधायक साइमन मरांडी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है। झारखण्ड संघर्ष में विशेष योगदान देने वाले साइमन मरांडी की कमी हमेशा खलेगी। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। गौरतलब है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता साइमन मरांडी का निधन हो गया। कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उन्होंने सोमवार रात अंतिम सांस ली। पिछले एक महीने से साइमन मरांडी की तबियत खराब थी। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापकों में रहे हैं। वहीं, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी उनके निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, साइमन मरांडी जी के निधन की दुखद सूचना मिलने से मन व्यथित है। झारखंड ने आज अपना एक लाल खो दिया है। उनसे आत्मीय संबंध थे। ईश्वर से उनकी आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ईश्वर परिजनों और शुभचिंतकों को दुख सहने का साहस दें। हिन्दुस्थान समाचार/ वंदना