Shriram temple construction fund surrender campaign committee meeting concluded
Shriram temple construction fund surrender campaign committee meeting concluded 
झारखंड

श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति की बैठक संपन्न

Raftaar Desk - P2

देवघर, 14 जनवरी(हि. स.)। श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति जिला का उद्घाटन गुरूवार को बाजला चौक स्थित होली डे होम के सभागार में किया गया। इसकी अध्यक्षता विहिप जिला अध्यक्ष डॉ राजीव पांडे ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या क संत बाबा बालमुकुंद जी महाराज थे। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ स्वस्ति वाचन एवं मंचासीन अभियान समिति के प्रमुख दायित्व वान पदाधिकारी के द्वारा श्रीराम के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर हुआ। समारोह में शामिल अभियान समिति के सभी सदस्यों एवं उपस्थित श्री राम भक्तों को मंचासीन पदाधिकारी वर्ग के द्वारा भारत के एतिहासिक गौरवशाली धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि बाबा बालमुकुंद जी महाराज के द्वारा काफी विस्तार से श्री राम के आदर्श, व्यक्तित्व एवं चरित्र पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि श्री राम शब्द का उल्लेख वेदों में भी किया गया है। श्रीराम शब्द का उच्चारण जिस घर में प्रतिदिन एक सौ आठ बार किया जाता है वहां मंगल ही मंगल होता है । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दोनों संगठन भारत के भावी पीढ़ी को सुसंस्कारित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने ने कहा कि श्री राम हिन्दू राष्ट्र भारत के प्राण हैं। राम हैं तो राष्ट्र है, राष्ट्र है तो श्री राम हैं। रामो धर्मवान विग्रह अर्थात राम धर्म के रूप हैं। राम के आदर्श, चरित्र, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी प्रकाश डाला। उदघाट्न समारोह के दौरान देवघर विधायक नारायण दास ने मंदिर निर्माण के लिए अपनी ओर से एक लाख इक्यावन हज़ार रुपए देने की घोषणा की। साथ ही साथ विहिप जिला अध्यक्ष डॉ राजीव पांडे एवं राष्ट्रीयता संघ के जिला सह संघचालक डॉ एन डी मिश्रा ने भी अपनी-अपनी ओर से एक एक लाख रुपए देने की घोषणा की। उदघाटन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद के सभी दायित्व वान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/चन्द्र विजय-hindusthansamachar.in