senior-cpm-leader-ajit-da-is-no-more
senior-cpm-leader-ajit-da-is-no-more 
झारखंड

नहीं रहे वरिष्ठ माकपा नेता अजीत दा

Raftaar Desk - P2

पाकुड़, 23 फरवरी (हि.स.)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता काॅमरेड अजीत कुमार विश्वास (86) का मंगलवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। अजीत दा के निधन की खबर मिलते ही पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य लोग भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गये। अविवाहित रहकर पार्टी के लिये पूरा जीवन लगाने वाले कामरेड विश्वास सिद्धांत के पक्के व मिलनसार व विरोधी दलों के बीच भी काफी लोकप्रिय थे। विश्वास संथाल परगना में पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। छात्र जीवन से राजनीति में आने वाले विश्वास लंबे समय तक राज्य समिति सदस्य के नाते सक्रिय रहे। अस्वस्थता के चलते उनका कहीं आना जाना नहीं हुआ करता था, लेकिन पार्टी के हर कार्यक्रमों के उनका मार्गदर्शन पार्टी को मिलता रहता था। विश्वास ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से माकपा उम्मीदवार के रूप में दो बार चुनाव भी लड़ा था। उनके निधन पर पार्टी जिला सचिव काॅमरेड नादेर हुसैन, सीटू जिला सचिव माणिक दूबे, एडवा जिला सचिव काॅमरेड शिवानी पाल ने शोक व्यक्त किया। हिन्दुस्थान समाचार/ कुमार रवि