sadar-sdo-inspected-various-malls
sadar-sdo-inspected-various-malls 
झारखंड

सदर एसडीओ ने किया विभिन्न मॉल का किया निरीक्षण

Raftaar Desk - P2

06/04/2021 मेदिनीनगर, 06 अप्रैल (हि.स.)। कोविड-19 संक्रमण को जिले में फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। इसी कड़ी में मंगलवार को सदर एसडीओ राजेश कुमार साह ने विभिन्न मॉल का किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सभी मॉल एवम दुकानों में बिना मास्क के लोगों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मॉल प्रबंधन किसी भी सूरत में लोगों को बिना मास्क के अंदर जाने से रोकें। इसके अलावा उन्होंने मॉल के बाहर सैनिटाइजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मॉल एवं दुकानों में सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्होंने मॉल संचालकों को नो मास्क-नो मास्क-नो एंट्री के स्लोगन का पंपलेट लगाने का निर्देश दिया। सदर एसडीओ ने बताया कि राज्य सरकार से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में आमजनों को मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य से वृहद अभियान चलाया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय