rjd-burnt-effigy-of-chief-minister-nitish-kumar
rjd-burnt-effigy-of-chief-minister-nitish-kumar 
झारखंड

राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फूंका पुतला

Raftaar Desk - P2

कोडरमा, 24 मार्च (हि. स.)। बिहार में रोजगार के सवाल और नए पुलिस कानून के विरोध में विधानसभा घेराव के दौरान नीतीश सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक रहे युवाओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में राजद ने सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका। झुमरीतिलैया के झंडा चौक के समीप बुधवार को राजद कार्यकर्ताओं ने नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना संविधानिक अधिकार है। लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री को विरोध पसंद नही, इसलिए वो आवाज़ दबाने के लिए हिंसा का सहारा लेती है। उन्होंने कहा कि लाठी गोली से राजद कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। मौके पर प्रदेश सचिव सुनील यादव, युवा जिला अध्यक्ष मनोज रजक, प्रदेश युवा सचिव प्रदीप यादव, प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव, टुक लाल यादव, मुख्तार अंसारी आदि मौजूद थे। हिंदुस्थान समाचार/ संजीव