relief-from-cold-in-jharkhand-minimum-temperature-likely-to-rise-by-six-degrees
relief-from-cold-in-jharkhand-minimum-temperature-likely-to-rise-by-six-degrees 
झारखंड

झारखंड में ठंड से मिलेगी राहत, न्यूनतम तापमान में छह डिग्री तक बढ़ोत्तरी की संभावना

Raftaar Desk - P2

रांची, 23 जनवरी (हि.स.)। झारखंड में अगले चार-पांच दिनों में पारा बढ़ने की संभावना जतायी गयी है। इससे ठंड से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम पूर्वानुमान में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री तक बढ़ोत्तरी की संभावना जतायी गयी है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले पांच दिनों तक राज्य का मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इस दौरान आसमान आम तौर पर साफ रहेगा। हालांकि 26 और 27 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है। रांची का न्यूनतम तापमान शनिवार को 8.5डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान गिरिडीह में 6.2 डिग्री, कांके का 6.8 डिग्री, पाकुड़ का 8.8 डिग्री, चाईबासा का 7.6, बोकारो का 7.5 और डालटनगंज का 9.4, जमशेदपुर का 9.9 और दुमका का न्यूनतम पारा 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हिन्दुस्थान समाचार /वंदना-hindusthansamachar.in