ramkatha-sah-sainik-parivar-samman-ceremony-organized
ramkatha-sah-sainik-parivar-samman-ceremony-organized 
झारखंड

रामकथा सह सैनिक परिवार सम्मान समारोह का आयोजन

Raftaar Desk - P2

खूंटी, 23 जनवरी (हि.स.)। जिले के तोरपा प्रखण्ड अंतर्गत डिगरी गांव में शनिवार को एकल अभियान संगठन द्वारा रामकथा सह सैनिक परिवार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एकल अभियान के भाग संरक्षक समाजसेवी रोशन लाल शर्मा और विशिष्ट अतिथि जिला सांसद प्रतिनिधि सह बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंधन समिति के महामंत्री मनोज कुमार उपस्थित थे। इस दौरान बढ़ते ठंड को देखते हुए गरीबों और जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कंबलों का वितरण समाजसेवी रोशनलाल शर्मा और मनोज कुमार ने किया। मौके पर अतिथियों ने देश की सैन्य सेवा में तत्पर रहे सैनिक परिवार की जसमनी बारलाए विमला देवी और फगुआ साहू को कम्बल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही कई दिव्यांगों, गरीब वृद्धजनों और असहायों को भी कम्बल दिया गया। वहीं अयोध्या से रामकथा का प्रशिक्षण प्राप्त कीवी ओम पति बहन और मालती बहन ने प्रवचन का धारा प्रवाहित की। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल-hindusthansamachar.in