rameshwar-will-go-on-a-three-day-tour-to-madhupur
rameshwar-will-go-on-a-three-day-tour-to-madhupur 
झारखंड

रामेश्वर तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे मधुपुर

Raftaar Desk - P2

रांची, 05 अप्रैल (हि. स.)। झारखंड कांग्रेस की ओर से मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन के झामुमो उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी रणनीति बनाने एवं प्रचार करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव सात अप्रैल से तीन दिवसीय दौरे पर मधुपुर जाएंगे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, रवीन्द्र सिंह, प्रदीप तुलस्यान, लाल किशोरनाथ शाहदेव एवं केदार पासवान भी जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश किरण महतो ने सोमवार को बताया कि सात को रांची से सभी मधुपुर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां उस क्षेत्र के कांग्रेसजनों के साथ मुलाकात करेंगे। अगले दिन आठ अप्रैल को मधुपुर में संथाल परगना के जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष, देवघर जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों एवं मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड अध्यक्षों की बैठक में भाग लेंगे एवं रात्रि विश्राम मधुपुर में करेंगे। नौ अप्रैल को कांग्रेस कंट्रोल रूम,मधुपुर में प्रमुख कांग्रेसजनों के साथ विचार-विमर्श करेंगे तथा मधुपुर से रांची के लिए वापस प्रस्थान करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण