rameshwar-congratulates-rpn-singh-on-his-birthday
rameshwar-congratulates-rpn-singh-on-his-birthday 
झारखंड

रामेश्वर ने आरपीएन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

Raftaar Desk - P2

रांची, 25 अप्रैल (हि. स.)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री रामेश्वर उरांव ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उरांव ने रविवार को कहा कि प्रभारी आरपीएन सिंह ने प्रदेश संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे है और सभी को साथ लेकर चलने की उनकी कोशिश से संगठन को काफी फायदा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ और राजेश गुप्ता ने भी प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की है। प्रवक्ताओं ने कहा कोरोना संक्रमण के कारण जन्मदिन सेलिब्रेशन नहीं किया जा रहा है। बतौर प्रभारी आरपीएनसिंह ने झारखण्ड की जनता के लिए काफी कुछ करने का काम किया। विशेषकर कोरोना काल में आरपीएन सिंह ने संगठन और सरकार के बीच सेतू का काम कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण