rameshwar-condoles-the-demise-of-senior-party-leader
rameshwar-condoles-the-demise-of-senior-party-leader 
झारखंड

रामेश्वर ने पार्टी के वरिष्ठ नेता के निधन पर शोक प्रकट किया

Raftaar Desk - P2

12/05/2021 रांची, 12 मई (हि. स.)। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता बोकारो निवासी एबी राय के निधन पर गहरा शोक संवेदना प्रकट किया है तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। रामेश्वर उरांव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि एबी राय के निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है। वे काफी सरल ,मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्ति थे। एबी राय अंतिम समय तक कांग्रेस के लिए कार्य करते रहे थे। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने एबी राय के भतीजे युवा कांग्रेस बोकारो विधानसभा के अध्यक्ष आशुतोष राय को फोन कर निधन पर गहरा शोक संवेदना प्रकट किया है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं राजेश ठाकुर ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एबी राय के निधन कांग्रेस के लिए अत्यंत दुखद है। एबी राय प्रदेश कांग्रेस में विभिन्न पदों पर कार्य किए थे। पार्टी उनके कार्यों को कभी नहीं भूलेगी। राजेश ठाकुर दिवंगत एबी राय के अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल हुए तथा उनके परिवार को दुख सहने के लिए ढाढस बंधाया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक कुमार जयमंगल, प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे आदि शामिल हैं । हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/चंद्र