rameshwar-condoles-the-death-of-former-jharkhand-governor-m-rama-jois
rameshwar-condoles-the-death-of-former-jharkhand-governor-m-rama-jois 
झारखंड

रामेश्वर ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस के निधन पर शोक प्रकट किया

Raftaar Desk - P2

रांची, 16 फरवरी (हि. स.)। झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने गहरा दुख एवं शोक प्रकट किया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि एम रामा जोइस के निधन से सामाजिक, राजनीतिक एवं विधि के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने भी एम रामा जोइस के निधन पर गहरा दुख एवं शोक प्रकट किया है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in