rajendra-singh-was-the-messiah-of-the-workers-rameshwar-oraon
rajendra-singh-was-the-messiah-of-the-workers-rameshwar-oraon 
झारखंड

राजेन्द्र सिंह मजदूरों के मसीहा थे : रामेश्वर उरांव

Raftaar Desk - P2

रांची, 24 मई (हि. स.)। प्रदेश कांग्रेस की ओर से सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के बरियातू स्थित आवासीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर राजेन्द्र प्रसाद सिंह को याद किया गया। साथ ही उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा गया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर रामेश्वर उरांव, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता आदि मौजूद थे। रामेश्वर उरांव ने कहा कि राजेन्द्र सिंह मजदूरों के मसीहा थे और कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता थे। जनप्रिय नेता थे, सरल, सहज, मृदुभाषी थे और समाज के सभी लोगों के प्रिय थे। उनके नहीं होने से राज्य को एवं पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कमियों को भरना नामुमकिन होगा। पार्टी उनके देन को हमेशा याद रखेगी। केशव महतो कमलेश ने कहा कि विधानसभा सदस्य के रुप में राजेन्द्र बाबू के साथ काम करने का मौका मिला उनकी सरलता देखते ही बनती थी। प्रवक्ताओं ने कहा कि राजेन्द्र बाबू साधारण कार्यकर्ताओ के मजबूत स्तंभ थे। उनकी भावनाओं को आदर दिया करते थे। कार्यकर्ताओं की आवाज अब खामोश हो गई है। राजेन्द सिंह झारखण्ड की आवाज थे जिन्हें दिल्ली भी अहमियत देती थी। झारखण्ड की राजनीति में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण