raghuvar-das-mourned-the-demise-of-m-rama-joyce
raghuvar-das-mourned-the-demise-of-m-rama-joyce 
झारखंड

रघुवर दास ने एम रामा जोइस के निधन पर शोक जताया

Raftaar Desk - P2

रांची, 16 फरवरी (हि. स.)। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल व मुख्य न्यायाधीश एम रामा जोइस के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मंगलवार को कहा कि जोइस विद्वान व्यक्तित्व के धनी थे। उनके अनुभव का लाभ झारखंड को मिला। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक तथा विधि एवं न्याय के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी पुस्तक लीगल एंड कांस्टीट्यूशनल हिस्ट्री ऑफ इंडिया और धर्म : द ग्लोबल एथिक बेहतरीन रचना है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in