प्रभात खबर के संस्थापक  संपादक  वरिष्ठ पत्रकार एस. एन. विनोद की धर्मपत्नी  शोभा विनोद का निधन
प्रभात खबर के संस्थापक संपादक वरिष्ठ पत्रकार एस. एन. विनोद की धर्मपत्नी शोभा विनोद का निधन 
झारखंड

प्रभात खबर के संस्थापक संपादक वरिष्ठ पत्रकार एस. एन. विनोद की धर्मपत्नी शोभा विनोद का निधन

Raftaar Desk - P2

रांची, 19 जुलाई (हि.स.)। प्रभात खबर रांची के संस्थापक संपादक और देश के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार एस. एन विनोद की धर्मपत्नी 77 वर्षीय शोभा विनोद का रविवार को नागपुर में स्वर्गवास हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को नागपुर में ही किया जाएगा । अंतिम यात्रा 20 जुलाई को सुबह 8. 30 बजे ओंकार नगर स्थित आवास से निकाली जाएगी एवं घाटरोड स्थित मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके जाने के बाद उनके पुत्र कुमार नीलाभ, निबंध, अनुभव विनोद सिन्हा को ईश्वर मातृशोक सहने की शाक्ति प्रदान करे । हिंदुस्थान समाचार /विनय/सबा एकबाल-hindusthansamachar.in