pankaj-tiwari-becomes-president-of-ramgarh-chamber-of-commerce-industries
pankaj-tiwari-becomes-president-of-ramgarh-chamber-of-commerce-industries 
झारखंड

रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष बने पंकज तिवारी

Raftaar Desk - P2

रामगढ़, 16 मार्च (हि.स.)। चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के सत्र 21-23 के नए अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी बने हैं। मंगलवार को उनके मनोनयन के लिए कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। विष्णु पोद्दार के द्वारा पंकज तिवारी का नाम अध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया गया। जिसका समर्थन कर सभी 15 सदस्यों ने पंकज तिवारी को अध्यक्ष चुना है। वही उपाध्यक्ष के रूप में अमरेश गणक का प्रस्ताव मनोज चतुर्वेदी ने रखा। मानद सचिव के लिए भूपेंद्र सिंह पप्पू का नाम संतोष तिवारी ने रखा। संयुक्त सचिव के लिए गोपाल शर्मा का नाम इंद्रपाल सिंह ने प्रस्तावित किया। कोषाध्यक्ष के लिए दिनेश पोद्दार का नाम अमरेश गणक ने प्रस्तावित किया। इसका समर्थन सभी सदस्यों ने किया है। बैठक में चुनाव समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, परामर्शी डीपी सिंह, सदस्य सुरेश बगड़िया, राजेश कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार सिन्हा, कमलेश कुमार सिंह उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश