palamu-to-develop-into-a-tourism-hub-mithilesh
palamu-to-develop-into-a-tourism-hub-mithilesh 
झारखंड

पर्यटन हब के रूप में विकसित होगा पलामू: मिथिलेश

Raftaar Desk - P2

मेदिनीनगर, 28 फरवरी (हि.स.)। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने रविवार को यहां कहा कि पलामू को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा। यह गोवा, कश्मीर से भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पलामू में सभी सुविधाओं से सुसज्जित एक बड़ा स्टेडियम भी तैयार कराया जाएगा। साथ ही टाउन हॉल को एक सुसज्जित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार आम जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी। कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल सहित प्रत्येक क्षेत्रों में कार्य के लिए सरकार गंभीर है। वर्ष 2021 नियोजन का वर्ष होगा। राज्य के युवाओं को रोजगार मिलेगा। युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए भी योजनाएं चल रही है। इसके लिए खेल के मैदान को विकसित किया जा रहा है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए नियोजन किया जा रहा है। रांची-पलामू की मुख्य सड़कें यूपी बॉर्डर तक बनेंगी, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि 2024 तक चार लाख लोगों को नल से जल दी जायेगी। संथाल के लोगों को गंगाजल पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसे धरातल पर उतारने का कार्य तेजी से चल रहा है। डालटनगंज में पेयजलापूर्ति से संबंधित डेढ़ सौ करोड़ की योजना बनाई जा रही है। साथ ही शहरी जलापूर्ति को भी दुरुस्त किया जाएगा। कार्यक्रम में पलामू उपायुक्त शशि रंजन व पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ संजय/चंद्र