palamu-mp-visited-hussainabad-area
palamu-mp-visited-hussainabad-area 
झारखंड

पलामू सांसद ने हुसैनाबाद क्षेत्र का किया भ्रमण

Raftaar Desk - P2

मेदिनीनगर, 09 जून (हि.स.)। सांसद विष्णु दयाल राम व भाजपा नेता ललन कुमार सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष रामेश्वर राम ने बुधवार को हुसैनाबाद क्षेत्र के भ्रमण किया। इस दौरान भाजपा नेता नरेंद्र तिवारी की 15 दिन पूर्व हुई मौत के बाद उनके भंडारा कार्यक्रम में पहुँचकर शोक जताते हुए उनके परिजनों को ढाढस बंधाया। सांसद ने दरुआ गांव में उपस्थित सैकड़ों लोगों के बीच नरेंद्र तिवारी के नाम से एक भवन सांसद कोटा से बनाने के लिए उपस्थित लोगों के बीच घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय नरेंद्र तिवारी युवा काल से ही भाजपा के कार्य को बखूबी निभाया। जिसे कभी भी भाजपा संगठन भूला नही सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय