Ormanjhi rape case disgusted with Nirbhaya incident, movement should not end: Bhairav Singh
Ormanjhi rape case disgusted with Nirbhaya incident, movement should not end: Bhairav Singh 
झारखंड

ओरमांझी दुष्कर्म मामला निर्भया कांड से भी वीभत्स, आंदोलन समाप्त नहीं होना चाहिए : भैरव सिंह

Raftaar Desk - P2

रांची,07 जनवरी ( हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले का मुख्य आरोपी भैरव सिंह ने कहा कि रांची के ओरमांझी में युवती के दुष्कर्म के बाद सिर काट कर की गयी हत्या के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से हम लोग विरोध कर रहे थे। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हम लोग सड़कों पर उतरे थे। लेकिन हम लोगों को लाठी डंडे से पीटा गया और महिलाओं को बाल खींच-खींच कर मारा गया और उसे अलग रंग दिया गया। भैरो सिंह गुरुवार को सरेंडर करने के बाद कोर्ट परिसर में पत्रकारों से बातचीत में बोल रहे थे। सिंह ने कहा कि ओरमांझी दुष्कर्म मामला निर्भया कांड से भी वीभत्स है। इसलिए आंदोलन समाप्त नहीं होना चाहिए। उन्होंने पूरे देश वासियों से आग्रह करते हुए कहा कि आप लोग इस घटना के विरोध में सड़क पर उतरे। यह घटना निर्भया कांड से भी क्रूर घटना है।अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आंदोलन करने वाले को जेल भेजा जाता हैं। मै अपने बहन को न्याय दिलाने के लिये जेल जा रहा हूं। अपराधी और दुष्कर्मी खुलेआम घूम रहे हैं। मुख्यमंत्री जी का अपमान करने का कोई इरादा हमलोगों का नहीं था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी अपराधियों को पकड़िये हमें नहीं। कौन है भैरव सिंह भैरव सिंह हिंदू संगठनों से जुड़ा है। कोकर का रहने वाला है। हालांकि इसका पूरा परिवार हिंदपीढ़ी में ही रहता है। हिंदुत्व से जुड़े कार्यों में हमेशा आगे रहता है। सोशल मीडिया में छाया रहता है। बड़ी संख्या युवा इसके फालोअर हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास-hindusthansamachar.in