one-ias-officer-and-three-jhp-officers-transferred
one-ias-officer-and-three-jhp-officers-transferred 
झारखंड

भाप्रसे के एक और झाप्रसे के तीन अधिकारियों का तबादला

Raftaar Desk - P2

रांची, 18 जून (हि. स.)। झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) के एक अधिकारी सहित झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के तीन अधिकारियों का तबादला किया है। झारखंड सरकार ने खूंटी एसडीओ के पद पर पदस्थापित हेमंत सती को साहिबगंज का नया एसडीओ बनाया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। वहीं दूसरी ओर झाप्रसे के तीन अधिकारियों का तबादला किया गया है। राज्य सरकार ने साहिबगंज के एसडीओ पंकज कुमार साव को पाकुड़ का एसडीओ बनाया है। उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विभाग के अवर सचिव कुंदन कुमार को रांची से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक गिरिडीह का एसडीओ बनाया गया है। पाकुड़ के एसडीओ प्रभात कुमार कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण