on-the-statement-of-rameshwar-oraon-explain-the-situation-of-the-chief-minister-and-the-state-in-charge-of-the-congress-aditya-sahu
on-the-statement-of-rameshwar-oraon-explain-the-situation-of-the-chief-minister-and-the-state-in-charge-of-the-congress-aditya-sahu 
झारखंड

रामेश्वर उरांव के बयान पर मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी स्थिति स्पष्ट करें : आदित्य साहू

Raftaar Desk - P2

रांची, 30 जनवरी (हि. स.)। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने हेमंत सरकार के वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के असंवैधानिक बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। साहू ने शनिवार को कहा कि संविधान की शपथ खाने वाले आज उसकी अवमानना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह को इसका जवाब देना चाहिये। उन्होंने कहा कि फूट डालो और राज करो यह कांग्रेस की पुरानी रीति नीति है। यह इनके डीएनए में शामिल है जिसकी अभिव्यक्ति प्रदेश अध्यक्ष के मुंह से हुई है। साहू ने कहा कि दरअसल हेमंत सरकार में आपसी मतभिन्नता चरम पर है। सरकार जन मुद्दों को सुलझाने में विफल साबित हुई है। जनता सरकार के खिलाफ आक्रोशित है और सडकों पर उतरने को मजबूर है। ऐसे में उल्टे सीधे बयान देकर सत्ता में बैठे ठग बंधन के लोग जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in