old-age-home-vaccinations-done-for-the-elderly
old-age-home-vaccinations-done-for-the-elderly 
झारखंड

ओल्ड ऐज होम के बुजुर्गों का हुआ टीकाकरण

Raftaar Desk - P2

रांची, 21 मार्च (हि.स.)। जिले में 60 वर्ष से अधिक उम्र और 45 से 59 आयु वर्ग के नागरिकों के कोविड-19 टीकाकरण के तहत जिला प्रशासन की टीम ओल्ड ऐज होम के बुजुर्गों का भी ख्याल रख रही है। इस क्रम में हटिया के हेसाग स्थित ओल्ड ऐज होम की बुजुर्ग महिलाओं का टीकाकरण करने के बाद रविवार को जिला प्रशासन की टीम हवाई नगर स्थित आदर्श आश्रम पहुंची। हिनू स्थित आदर्श आश्रम में 20 बुजुर्गों को कोरोना का टीका दिया गया। उल्लेखनीय है कि आदर्श आश्रम का संचालन बिहार समाज कल्याण संस्थान के द्वारा किया जा रहा है। संस्था ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के टीकाकरण के लिए जिला प्रशासन को आवेदन दिया था। जिसके बाद टीम वृद्धा आश्रम पहुंची और टीकाकरण का कार्य पूरा किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास