old-age-home-vaccination-for-elderly-women
old-age-home-vaccination-for-elderly-women 
झारखंड

ओल्ड ऐज होम की बुजुर्ग महिलाओं का हुआ टीकाकरण

Raftaar Desk - P2

रांची, 01 मार्च (हि.स.)। रांची में सोमवार को 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के नागरिकों को कोविड-19 टीका देने की शुरुआत हो गयी। इसी क्रम में हटिया के हेसाग स्थित ओल्ड ऐज होम की बुजुर्ग महिलाओं का भी टीकाकरण कराया गया। ओल्ड ऐज की बुजुर्ग महिलाओं को वाहन की व्यवस्था कर जिला प्रशासन ओर से डोरंडा स्थित रेसालदार बाबा सामुुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन और डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद महिलाओं का टीकाकरण कराया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास