nitish-kumar-is-working-with-revenge-virendra-pradhan
nitish-kumar-is-working-with-revenge-virendra-pradhan 
झारखंड

बदले की भावना से काम कर रहे हैं नीतीश कुमार : वीरेंद्र प्रधान

Raftaar Desk - P2

रांची, 20 फरवरी (हि. स.)। झारखंड लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने जनता दल यू (जदयू) पर निशाना साधते हुए कहा है कि नीतीश कुमार स्व राम विलास पासवान के पुत्र एवं युवा नेता के खिलाफ बदले की भावना से काम कर रहे हैं। प्रधान ने शनिवार को कहा लोजपा बहुत मजबूत है। जदयू के फर्जीवाड़े से पार्टी का वजूद खत्म नहीं होने वाला है। क्योंकि स्व राम विलास पासवान पार्टी की नींव को देशभर में मजबूत बनाकर के गए हैं। उन्होंने कहा कि जितने लोग जदयू में शामिल हो रहे हैं उनका कोई वजूद नहीं है। वह पहले से ही लोजपा से निष्कासित नेता है। पार्टी को युवा नेता चिराग पासवान पर पूरा भरोसा है कि वह सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि अभी जो 200 लोगों को जदयू में शामिल किया गया है। वह तो पार्टी के सदस्य ही नहीं रहे हैं। उन्हें तो पहले से ही निष्कासित किया जा चुका है। इस तरह जदयू ने फर्जीवाड़े कर लोजपा के कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित करने का प्रयास कर रहा है, जिसे कार्यकर्ता सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोजपा बिहार में एक सशक्त पार्टी बनकर भरकर सामने आएगी। जदयू अध्यक्ष ने ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल किया है जिनके मोबाइल नंबर तक नहीं है। लोजपा में उन्हें कोई जानता भी नहीं है। इस तरह जदयू के प्रदेश अध्यक्ष एक गलत संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे किसी भी हालत में सफल नहीं होने दिया जाएगा। प्रधान ने कहा कि न केवल बिहार बल्कि झारखंड में भी लोजपा की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। बिहार में जदयू का आने वाले समय में सफाया हो जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण