news-related-to-bjp-office-construction-baseless-and-misleading-aditya-sahu
news-related-to-bjp-office-construction-baseless-and-misleading-aditya-sahu 
झारखंड

भाजपा कार्यालय निर्माण से सम्बंधित खबर निराधार और भ्रामक : आदित्य साहू

Raftaar Desk - P2

रांची, 30 मई (हि. स.)। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने पार्टी कार्यालय निर्माण से संबंधित मीडिया में चल रही खबर का खंडन किया है। साहू ने रविवार को कहा कि खबर भ्रामक एवम निराधार है। उन्होंने कहा कि पार्टी की कार्य प्रणाली पूरी तरह लोकतांत्रिक एवम पारदर्शी है। यह पार्टी व्यक्ति और परिवार आधारित नही है। इस पार्टी को करोड़ो कार्यकर्ताओं ने अपने खून पसीने से सींचा है। इसी का परिणाम है कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण