netaji39s-sacrifice-dedication-and-sacrifice-will-continue-to-be-an-example-for-ages-sudesh-mahato
netaji39s-sacrifice-dedication-and-sacrifice-will-continue-to-be-an-example-for-ages-sudesh-mahato 
झारखंड

नेताजी का त्याग, समर्पण और बलिदान युगों तक मिसाल बना रहेगा: सुदेश महतो

Raftaar Desk - P2

रांची, 23 जनवरी (हि. स.)। आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि भारत माता के सच्चे सपूत और नायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस का त्याग, समर्पण, जज्बात और बलिदान युगों तक मिसाल बना रहेगा। दिल में देशभक्ति की भावना को भरना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वी जयंती पर सिल्ली के पतराहातू में आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह सह श्रद्धांजलि सभा में आजसू प्रमुख ने ये बातें कही। इससे पहले उन्होंने नेताजी की मूर्ति पर फूल माला चढ़ाकर शीश नवाए। उन्होंने कहा कि आजाद हिंद फौज बनाने वाले नेता जी ने आजादी की खातिर भारत के लोगों खासकर युवाओं को लड़ना सिखाया था। हर युवा को नेताजी के जीवन को जानना- समझना चाहिए। आज का दिन झारखंड वासियों को भी गौरव बोध कराता है। क्योंकि देशनायक का झारखंड से भी गहरा नाता था। इसलिए उन्होंने नारा दिया था- छीन कर लेंगे आजादी और यह नारा देश की आजादी में मशाल बन गई थी। एकता, अखंडता की जज्बा उनमें भरा था। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in