mp-home-minister-dr-narottam-mishra-along-with-his-wife-worshiped-in-the-court-of-mother-chinnamastike
mp-home-minister-dr-narottam-mishra-along-with-his-wife-worshiped-in-the-court-of-mother-chinnamastike 
झारखंड

एमपी के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपनी पत्नी के साथ मां छिन्नमस्तिके दरबार में की पूजा

Raftaar Desk - P2

15/04/2021 रामगढ़, 15 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड के एकमात्र सिद्ध पीठ रजरप्पा मां छिन्नमस्तिके दरबार में गुरुवार को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा हाजिरी लगाने पहुंचे। यहां उनके साथ उनकी पत्नी गायत्री मिश्रा भी आई हुई थी। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने मां छिन्नमस्तिका की आस्था के साथ पूजा की। पुजारी लोकेश पंडा ने डॉ नरोत्तम मिश्रा और उनकी पत्नी गायत्री मिश्रा को विधिवत पूजा कराई। इस मौके पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने कहा कि यह मंदिर प्राकृतिक वादियों के बीच स्थित है। यहां दामोदर और भैरवी नदी का संगम लोगों के मन में नई ऊर्जा पैदा करता है। उन्होंने कहा कि रजरप्पा मां की महिमा के बारे में काफी सुना था। उन्हें मां का आशीर्वाद भी मिला है। डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि रजरप्पा आने का विचार उनके मन में काफी दिन से चल रहा था। झारखंड दौरे पर पहुंचे तो सबसे पहले यहां दर्शन करने आए। उन्होंने कहा कि मां छिन्नमस्तिका की पूजा कर उन्होंने आशीर्वाद के रूप में देशवासियों की सलामती की कामना की है। पूरा देश कोरोना की चपेट में है। लाखों लोग बीमार हैं। कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। यह दौर एक साथ मिलकर मजबूत इरादे के साथ परिस्थिति का सामना करने का है। तभी इतने बड़े संकट से देश बाहर निकल पाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश