mla-honored-corona-warriors
mla-honored-corona-warriors 
झारखंड

विधायक ने कोरोना वॉरियर्स को किया सम्मानित

Raftaar Desk - P2

देवघर, 14 जून (हि.स.)। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर देवघर के न्यू सदर अस्पताल में भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं सह जिला अध्यक्ष नारायण दास ने कोरोना वारीयस को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित लोगों में डॉक्टर नर्स और सफाई कर्मी शामिल थे। वही सिविल सर्जन ने विधायक को फूलों का बुके देकर सम्मानित किया। नारायण दास ने कहा की जहां कोरोना होने के बाद अपने लोग उस से डरते थे। वही हमारे डॉक्टर नर्स और सफाई कर्मी उनके इलाज में लगे रहते थे। भगवान के बाद अगर कोई दूसरा भगवान है तो यह कोरोना वारियर्स है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/चन्द्र विजय