medal-winning-players-welcomed
medal-winning-players-welcomed 
झारखंड

पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का किया स्वागत

Raftaar Desk - P2

रांची, 30 मार्च (हि.स.)। चंडीगढ़ में आयोजित सब जूनियर एवं जूनियर बालक (ग्रीको रोमन) कुश्ती प्रतियोगिता में पदक विजेताओं का मंगलवार को रांची रेलवे स्टेशन पर स्वागत हुआ। सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता बालक ग्रीको रोमन स्टाइल 26 और 27 मार्च को चंडीगढ़ में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में झारखंड के अमित गोप ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं, अंजीत मुंडा ने 51 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता। इन खिलाड़ियों के रांची पहुंचने पर रांची स्टेशन पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार आदि शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण