maryada-purushottam-is-not-for-any-particular-community-but-for-the-entire-public-kadia-munda
maryada-purushottam-is-not-for-any-particular-community-but-for-the-entire-public-kadia-munda 
झारखंड

मर्यादा पुरुषोत्तम किसी खास समुदाय के नहीं, बल्कि पूरे जनमानस के लिए हैं: कड़िया मुंडा

Raftaar Desk - P2

-पद्मभूषण कड़िया मुण्डा की अगुवाई में एकल अभियान ने किया निधि संग्रह खूंटी, 19 फरवरी (हि.स.)। खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र के गायत्री नगर स्थित एकल अभियान के कार्यालय में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के निधि समर्पण के लिए शुक्रवार को निधि समर्पण समिति के प्रदेश अध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुण्डा की अगुवाई में निधि संग्रहण अभियान चलाया गया। इस दौरान कड़िया मुण्डा ने कहा कि श्रीराम किसी व्यक्तिए जाति या समुदाय मात्र के नहीं हैं, वे पूरे जीवमंडल के समस्त प्राणी और पूरे जनमानस के लिए हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपनी सूक्ष्म मानसिकता नहीं रखनी चाहिए। छोटी-छोटी बातों में उलझ कर लोग बड़े और अच्छे कामों को भूल जाते हैं और इस प्रकार जो जरूरी है वह काम छूट जाता है। आप ही मनभेदता में ही रह जाते हैं, क्योंकि मर्यादा पुरुषोत्तम राम मानव रूप में अवतरित हुए हैं, तो केवल किसी व्यक्ति के लिए काम नहीं किया, बल्कि राक्षसी मानसिकता का नाश कर देवत्व की रक्षा की है। इस अभियान में तोरपा विधायक कोचे मुण्डा, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, पूर्व जिला संघ चालक समाजसेवी रौशनलाल शर्मा, पूर्व जिला कार्यवाह सुनील साहू, सहित कई लोगों ने निधि समर्पण किया। कार्यक्रम में एकल अभियान संगठन के कार्यालय में संगठन द्वारा इस अभियान का शुभारम्भ किया गया, जिसमें पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुण्डा के हाथों एकल अभियान संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपनी निधि समर्पण करने के साथ क्षेत्र में निधि समर्पण सह जनजागरण कराने के लिए कूपन लिया। इसमें कर्रा, खूंटी, तोरपा, रनिया, मुरहू, अड़की, मारंगहादा, क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने निधि संग्रह को जन आत्म संग्रह अभियान के रूप में चलाने का निर्णय किया। हिन्दुस्थान समाचार /अनिल