mandu-block-committee-of-jharkhand-ekta-manch-expanded
mandu-block-committee-of-jharkhand-ekta-manch-expanded 
झारखंड

झारखंड एकता मंच के मांडू प्रखंड कमेटी का हुआ विस्तार

Raftaar Desk - P2

रामगढ़, 22 फरवरी (हि.स.)। झारखंड एकता मंच पार्टी के मांडू प्रखंड कमेटी की बैठक सोमवार को कुजू के श्रीराम चौक के समीप आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सूरज जयसवाल ने बताया कि मांडू प्रखंड में संगठन व्यापक तौर पर काम करने जा रहा है। यहां के लोगों की समस्या को दूर करने के लिए कार्यकर्ताओं का एकजुट होना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान सर्वसम्मति से मांडू प्रखंड अध्यक्ष पद पर छोटेलाल करमाली को मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष के पद पर मुन्नी बेगम का मनोनयन किया गया है। बैठक का संचालन जिला महासचिव मोहम्मद इम्तियाज ने किया। इस मौके पर मौजूद संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष रंजन सिंह ने कहा कि झारखंड एकता मंच पूरे जिले में बेहतर कार्य कर रही है। कोरोना काल में भी लोगों के साथ यह संगठन खड़ा रहा है। लोगों की समस्या को दूर करना और उसके दुख में खड़ा रहना इस मंच का एकमात्र उद्देश्य है। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश