light-drizzle-in-many-parts-of-jharkhand-brings-down-temperature
light-drizzle-in-many-parts-of-jharkhand-brings-down-temperature 
झारखंड

झारखंड के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट

Raftaar Desk - P2

रांची, 29 जनवरी (हि.स.) । राजधानी रांची समेत राज्यभर में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। रांची में शुक्रवार की सुबह से ही बादल छाए रहे और कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बादल छंटने के बाद रांची के मौसम में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक विभाग के अनुसार देश में दो अलग-अलग हिस्सों में चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। एक चक्रवातीय क्षेत्र दक्षिण पूर्व राजस्थान और दूसरा दक्षिण असम के साथ आसपास के इलाके में बन रहा है। इसका असर राज्य के मौसम पर देखने को मिल रहा है। वहीं आज से अगले तीन दिनों तक रांची की अधिकतम और न्यूनतम तापमाम में गिरावट जारी रहेगी। रांची समेत पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, खूंटी, गुमला, रामगढ़ और हजारीबाग में मेघ गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही वज्रपात भी हो सकती है। साथ ही जिन इलाकों में बारिश नहीं हुई है वहां मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिल सकता है। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी से 2 फरवरी तक मौसम शुष्क ही रहेगा और इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं राज्यभर के मौसम की बात करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में हल्के से अत्यंत हल्की दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश लोहरदगा में आठ मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सबसे अधिक तापमान 28.4डिग्री चाईबासा में और सबसे कम 7.7डिग्री सेल्सियस गिरिडीह में तापमान रिकॉर्ड किया गया। रांची का न्यूनतम तापमान 12.5डिग्री सेल्सियस रहा। हिन्दुस्थान समाचा /वंदना-hindusthansamachar.in