left-front-protest-against-inflation
left-front-protest-against-inflation 
झारखंड

महंगाई के विरोध में वाम मोर्चा का प्रदर्शन

Raftaar Desk - P2

धनबाद, 21 फरवरी (हि.स.)। राज्यव्यापी वाम मोर्चा के आह्वान पर आज निरसा चौक पर वाम मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने देश में महंगाई बढ़ने के लिए केन्द्र की भाजपा सरकार को दोषी ठहराया। वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, पेट्रोल एक सौ रुपये तक पहुंच गया है, जिससे देश के बड़ी आबादी परेशान हैं। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है। सरकार अभी भी देश के मुट्ठीभर काॅरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचने में लगी हुई है। किसान तीन माह से सड़कों पर डेरा डाले हैं और भाजपा सरकार कई राज्यों के चुनाव में व्यस्त है। इस मौके पर उपेन्द्र सिंह, आगम राम, गणेश धर, नागेन्द्र कुमार, अजीत मिश्रा, बादल, कृष्णा सिंह, छबी धर, सुमना लाहरी, अंजू चटर्जी, शेख करीम, जमालुदीन अंसारी, राजू चटर्जी, रंजीत मोदी, सुरेन्द्र सिंह, लखनदेव, साधन पाल, विरेश धर आदि शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल /