learned-a-lot-from-gilua39s-life-sanjay-seth
learned-a-lot-from-gilua39s-life-sanjay-seth 
झारखंड

गिलुआ के जीवन से काफी कुछ सीखा : संजय सेठ

Raftaar Desk - P2

29/04/2021 रांची, 29 अप्रैल (हि.स.)।भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुआ के निधन पर रांची के सांसद संजय सेठ ने गहरा शोक जताया है। सेठ ने गुरुवार को कहा कि लक्ष्मण गिलुआ का निधन न सिर्फ भाजपा बल्कि झारखण्ड के लिए बड़ी क्षति है। उनका निधन व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत मर्माहत कर गया। उनसे काफी कुछ सीखने का अवसर मुझे मिला था। उनका सौम्य और सुशील व्यक्तित्व हम सबको हमेशा ही प्रभावित करता था। गिलुआ का व्यक्तित्व, उनकी कार्यशैली हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा देने वाला है। उनके निधन से झारखण्ड की राजनीति में जो शून्यता आई है। उसकी भरपाई नहीं हो सकती। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/चंद्र