leaders-of-jharkhand-bjp-attended-the-meeting-of-national-officials
leaders-of-jharkhand-bjp-attended-the-meeting-of-national-officials 
झारखंड

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए झारखंड भाजपा के नेता

Raftaar Desk - P2

रांची, 21 फरवरी (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक रविवार को नई दिल्ली में हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। बैठक में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद समीर उरांव भी शामिल हुए। इसके अलावा बैठक में प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया और सह प्रभारी सुभाष सरकार भी शामिल हुए। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण