(सांकेतिक तस्वीर)
(सांकेतिक तस्वीर) 
झारखंड

हत्या कर जंगल में फेंका युवक का शव, जंगली जानवरों ने नोच-नोच कर खाया

रामगढ़, एजेंसी। जिले के रजरप्पा में एक युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया है। शव को जंगली जानवरों ने नोंच-नोंच कर खा गया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने जानवर चराने के दौरान झाड़ी से लाश की बदबू आने पर झाड़ी में जा के देखा तो आदमी का शव पड़ा था। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी हुई है।