स्पोर्ट्स ऑथिरिटी ऑफ इंडिया और वुशु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के खेलो इंडिया ई पाठशाला ने अपने दो महीने पूरे किए
स्पोर्ट्स ऑथिरिटी ऑफ इंडिया और वुशु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के खेलो इंडिया ई पाठशाला ने अपने दो महीने पूरे किए 
झारखंड

स्पोर्ट्स ऑथिरिटी ऑफ इंडिया और वुशु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के खेलो इंडिया ई पाठशाला ने अपने दो महीने पूरे किए

Raftaar Desk - P2

रांची, 01 अगस्त (हि. स.)। स्पोर्ट्स ऑथिरिटी ऑफ इंडिया और वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा खेलो इंडिया ई पाठशाला ने शनिवार को अपने दो महीने पूरे कर लिए है। इसकी जानकारी देते हुए झारखण्ड वुशु एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र दुबे ने बताया कि यह ई पाठशाला अभी आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि आज की ई पाठशाला में धनबाद के वुशु खिलाड़ी मोनू कुमार को परफ़ॉर्मर ऑफ द वीक चुना गया है। यह चयन पूरे सप्ताह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। इसके पहले कार्तिक बड़ाइक -जमशेदपुर एवम संजना कुमारी- राँची को यह अवॉर्ड मिल चुका है। इस अवार्ड के तहत खिलाड़ी को स्पोर्टस ऑथिरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से सर्टिफिकेट एवम टी शर्ट दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि ई पाठशाला में जो कि प्रति सप्ताह सोमवार से शनिवार को अपराह्न चार से पांच बजे तक हो रही है में पूरे भारत के विभिन्न इकाइयों के 1200 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बेहतरीन कोचेस से ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे है। मोनू कुमार की इस सफलता पर झारखण्ड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट दीपक कुमार भरथुआर सहित चंचल भट्टाचार्या, सुनील कुमार, उदय साहू, मनोज साहू, शैलेंद्र दुबे, प्रियदर्शी अमर आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ विनय-hindusthansamachar.in