Justice Shahdev had unforgettable contribution in Jharkhand movement: Raghuvar Das
Justice Shahdev had unforgettable contribution in Jharkhand movement: Raghuvar Das 
झारखंड

जस्टिस शाहदेव का झारखंड आंदोलन में अविस्मरणीय योगदान था : रघुवर दास

Raftaar Desk - P2

रांची, 10 जनवरी (हि. स.)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने रविवार को स्व जस्टिस एलपीएन शाहदेव की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। एलपीएन चौक पर उन्होंने उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जस्टिस शाहदेव का झारखंड आंदोलन में अविस्मरणीय योगदान था। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्ति के बाद से ही वह झारखंड आंदोलन में कूद पड़े। झारखंड निर्माण से जुड़े जस्टिस शाहदेव के सपनों का झारखंड बनाना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in