journalists-got-financial-assistance-from-chief-minister-relief-fund
journalists-got-financial-assistance-from-chief-minister-relief-fund 
झारखंड

पत्रकारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिला आर्थिक सहायता

Raftaar Desk - P2

रांची, 09 अप्रैल (हि. स.)। रांची प्रेस क्लब की पहल पर गंभीर रूप से बीमार पत्रकार अथवा उनके परिजन के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। रांची प्रेस क्लब की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गंभीर रूप से बीमार पत्रकार अथवा उनके परिजन के इलाज में सहयोग करने का आग्रह किया गया था। प्रेस क्लब के आग्रह पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी पत्रकारों या उनके परिवार के सदस्य के बेहतर इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान किया। मुख्यमंत्री की ओर से पत्रकार निशिकांत सिन्हा के पुत्र और बालूमाथ के पत्रकार जावेद के भाई के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग किया गया है। इससे पहले भी समय समय पर मुख्यमंत्री द्वारा गंभीर बीमारियों से पीड़ित पत्रकारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया गया है। रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पिंटू दुबे, सचिव अखिलेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष जयशंकर एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्य गिरजा शंकर ओझा ने दोनों पत्रकार को शुक्रवार को चेक मिलने पर मुख्यमंत्री तथा उनके प्रेस सलाहकार अभिषेक पिंटू के प्रति आभार व्यक्त किया। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण