jn-singh-principal-general-secretary-of-ajsu-intellectual-forum-passed-away
jn-singh-principal-general-secretary-of-ajsu-intellectual-forum-passed-away 
झारखंड

आजसू के बुद्धिजीवी मंच के प्रधान महासचिव जेएन सिंह का निधन

Raftaar Desk - P2

रांची, 24 मार्च (हि.स.)। आजसू बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय प्रधान महासचिव जेएन सिंह के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। उनका इलाज मेडिका हॉस्पिटल में चल रहा था जहां उन्होंने बुधवार को अंतिम सांस ली। जेएन सिंह का बुधवार को हरमू मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया। आसजू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि आज वह अपने मागदर्शक, अभिभावक जेएन सिंह सर के निधन से मर्माहत हैं। आज हमने एक ऐसे अभिभावक को खोया है, जो हमेशा हमारा मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्द्धन करते रहे हैं। उनका महाप्रयाण पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। सभी शुभचिंतकों के प्रति हमारी भावपूर्ण संवेदना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण